कक्षा 12/के छात्रों के लिए फिल्म रिव्यू राइटिंग Film Review Writing की पूरी जानकारी फॉर्मेंट और उदाहरण सरल हिंदी में पढ़ें l बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट गाइड l
फिल्म रिव्यू राइटिंग
क्या आप कक्षा 12/वीं में है और अभिव्यक्ति और माध्यम की किताब में फिल्म रिव्यू राइटिंग यानी फिल्म समीक्षा लेखन के बारे में पढ़ रहे हैं l
अगर हां तो यह लेख आपके बोर्ड परीक्षा की तैयारी और इस कला की गहराई समझने के लिए एकदम सही जगह है l
आज के डिजिटल और सिनेमई दौर में फिल्में सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गई है l
बल्कि वे समाज का आइना बन चुकी है l एक छात्र के रूप में फिल्मों को देखने का आपका नज़रिया कैसा होना चाहिए और परीक्षा में एक बेहतरीन फिल्म समीक्षा कैसे लिखी जा सकती है l आइए इसे आसान और सरल हिंदी में समझते हैं l
फिल्म समीक्षा Film Review क्या होती है l
फिल्म समीक्षा किसी भी फिल्म का आलोचनात्मक मूल्यांकन Critical evaluation होती है l
इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सिर्फ फिल्म की बुराई करनी है l बल्कि इसका उद्देश्य फिल्म
के हर पहलू जैसे कहानी अभिनय निर्देशन संगीता और तकनीकी पक्ष का निष्पक्ष विश्लेषण करना है l
जब आप कोई फिल्म देखकर अख़बार या मैगज़ीन के लिए लिखने है कि वह फिल्म देखने लायक है या नहीं तो उसे फिल्म रिव्यू राइटिंग कहा जाता है l
यह पाठक को यह जय करने में मदद करती है कि उन्हें अपना समय और पैसा उस फिल्म पर खर्च करना चाहिए या नहीं l
फिल्म रिव्यू राइटिंग के मुख्य बिंदु key Elements
एक प्रभावी और आकर्षक फिल्म समीक्षा लिखने के लिए आपको निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रखना होगा l
शीर्षक टाइटल आकर्षक होना चाहिए जो फिल्म के सार को झलकार आप फिल्म के नाम के साथ अपना कोई मुख्य विचार जोड़ सकते हैं l
परिचय lntroduction इसमें फिल्म का नाम निर्देशक Director मुख्य कलाकार Cast और रिलीज की तारीख की जानकारी दें l साथ ही एक लाइन में यह बताए कि फिल्म किस विषय पर आधारित है l
कथानक का सार plot Summary बिना स्पॉयलर के कहानी की मूल थीम क्या है l ध्यान रहे क्लाइमेक्स या अत खुलासा Spoiler म करें ताकि पाठकों का रोमांच बना रहे हो l
अभिनय और चरित्र चित्रण Acting &, performance कलाकारों ने अपने किरदारों को कितना न्याय दिया है l मुख्य और सहायता अभिनेताओं अभिनय की चर्चा करें l
निर्देशन और पटकथा Direction &/Screenplay निर्देशक ने कहानी को पर्दे पर कैसे उतारा है l क्या स्क्रीनप्ले आपको बांधे रखना है l
संगीत और तकनीकी पक्ष Music &/Techhnical Aspects गानों बैकग्राउंड स्कोर सिनेमेटोग्राफी कैमरा वर्क और एडिटिंग का फिल्म पर क्या प्रभाव पड़ा है l
निष्कर्ष और रेटिंग Conclusion &/Rating अंत में अपना अंतिम निर्णय Verdict दें कि फिल्म देखनी चाहिए या नहीं l आप इसे 5/में स्टार रेटिंग भी दे सकते हैं l
एक आदर्श फिल्म समीक्षा का उदाहरण Sample Review
आइए आपकी आसानी के लिए एक कल्या निर्नींक प्रसिद्ध फिल्म के आधार पर समीक्षा का प्रारूप देखते हैं l
फिल्म का नाम तारे जमीन पर Taare Zameen par
निर्देशक अमीर खान
मुख्य कलाकार दर्शील सफारी अमीर खान Tisca chopra
समीक्षा
तारे जमीन पर सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि हर माता पिता और शिक्षक के लिए जरूरी सबक है l
यह कहानी है ईशान अवस्थी नाम के एक छोटे बच्चे की जिसे डिस्लेक्सिया DYSlexia है l लेकिन उसके परिवार और स्कूल को लागत है कि वह सिर्फ नाकारा और लापरवाह है l
फिल्म का पहला आधा हिस्सा बच्चों की दुनिया और उनके संघर्ष को बहुत ही संवेदनशील ता से दिखता है l
दर्शील सफारी ने ईशान के किरदार में जान फूंक दी है l जब आमिर खान एक नए कला शिक्षक के रूप में स्कूल में प्रवेश करते हैं l तो फिल्म की दिशा बदल जाती है l
शंकर एहसान लॉय का संगीत और मां गाना रोंगटे खड़े कर देता है l निर्देशन इतना सहज है कि आप हर पात्र के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं l
निष्कर्ष यह फिल्म हमें सिखाती है कि हर बच्चा खास होता है l इसे हर उम्र के दर्शक को देखना चाहिए l
बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स
भाषा सरल रखें अपनी भाषा को बहुत ज्यादा क्लिष्ट या कठिन न बनाएं आस बोलचाल की सहज हिंदी का प्रयोग करें जो परीक्षक को आसानी से समझा आ जाएं l
शब्द सीम का ध्यान रखें l परीक्षा में जितने शब्दों की सीमा की गई उसी के अनुसार अपनी समीक्षा को संक्षिप्त और प्रभावी रखें l
सकारात्मक दृष्टिकोण फिल्म की कमियां बताने के साथ साथ उसकी खूबियां सहराना करना न भूलें l
निष्कर्ष
फिल्म रिव्यू राइटिंग कला और विश्लेषण का एक बेहतरीन मेल है l
यह न केवल आपकी लेखन क्षमता को सुधरती है l बल्कि आपकी तार्किक सोच को भी मजबूत करतीं हैं l
उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपको फिल्म रिव्यू राइटिंग को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली होगी l
अगर आपके मन में इस विषय से जुड़ा कोई भी सवाल है l तो आप नीचे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं lटीवी सीरियल बच्चों के नाम जानिए पर्दे के नन्हें सितारों और उनके काम की पूरी कहानी 2026

ताज़ा दर्पण की मुख्य संपादक मुझे देश दुनिया की ताज़ा खबरों सरकारी योजनाओं और टेक ऑटो की सटीक जानकारी पाठकों तक पहुंचना पसंद है l