पीएम किसान योजना 2026/की पूरी जानकारी पाएं l अपनी e KYC प्रकिया बेनिफिशरी स्टेटस नई किस्त अपडेट्स और लाभार्थी सूची देखने के आसार स्टेप्स यह पढ़ें l
पोएम किसान Pm kisan samman Nidhi Yojana संपूर्ण जानकारी और नवीनतम अपडेट
भारत सरकार द्वारा देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता द्वारा करने के उद्देश्य से पीएम किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है l
इस योजना के तहत पात्र किसानों की हर साल 6.000/रूपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में 2.000/रूपये प्रति किस्त सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है l
यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं या इसके लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं l
तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है l यहां हम पीएम किसान योजना की पात्रता आवेदन प्रक्रिया e KYC अपटेड लाभार्थी सूची देखने के तरीके और लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे l
पीएम किसान योजना का मुख्य विवरण
|
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
|
योजना का नाम |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पीएम किसान |
|
शुरुआत तिथि |
1/दिसंबर 2018 |
|
लाभार्थी |
देश के पात्र छोटे एवं सीमांत किसान |
|
वार्षिक वित्तीय सहायता |
₹6.000/3/किस्तों में ₹2.000/₹2.000 |
|
भुगतान का माध्यम |
DBT Direct Benefits Transfer Aadhar card Seeded Bank Account |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
Pimkisan gov.in |
पीएम किसान की नई किस्तों की स्थिति और लेटेस्ट अपडेट्स
सरकार द्वारा समय समय पर योजना की पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने के लिए नियम लागू किए जाते हैं l
पीएम किसान की अगली किस्त का लाभ पाने के लिए निम्नलिखित तीन कार्य अनिवार्य कर दिए गए हैं l
e KYC प्रक्रिया यदि आपकी e KYC पूरी नहीं है, तो आपकी आने वाली किस्त रुक सकती है l इसे पोर्टल या CSC सेंटर से तुरंत पूरा करें l
भू सत्यापन Land Seeding आपकी जमीन का रिकॉर्ड खतौनी पोर्टल पर सही ढंग से मैप होना आवश्यक है l
आधार और बैंक अकाउंट लिंकिंग आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और Direct Benefits Transfer DBT एक्टिव होना चाहिए l
पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक पात्रता Eligibility criteria
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है l
कृषि भूमि आवेदन के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए l
नागरिकता आवेदन भारत का स्थाई नागरिक होना चाहिए l
छोटे और सीमांत किसान शुरुआत में यह योजना केवल 2/हेक्टेयर तक की भूमि वाले किसानों के लिए थीं l लेकिन अब इसे सभी कृषि भूमि वाले किसान परिवारों के लिए विस्तारित कर दिया गया है l
अपात्रता इन लोगों को लाभ नहीं मिलेगा l
संस्थागत भूमि धारक lnstitutional Landholders
पूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति l
पूर्व या वर्तमान मंत्री सांसद विधायक या नगर निगम के महापौर l
राज्य या केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त या कार्यरत कर्मचारी मल्टी टास्किंग स्टाफ वर्ग iv समूह D कर्मचारियों को छोड़कर l
10.000/रूपये से अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशन भोगी l
अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर lncome Tax का भुगतान करने वाले व्यक्ति l
डॉक्टर इंजीनियर वकील चार्टर्ड अकाउंटेट का जैसे पेशेवर लोग l
पीएम किसान में e KYC कैसे पूरा करें step by step guide
पीएम किसान योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए e KYC करना अनिवार्य है l आप इसे दो तरीकों से कर सकते हैं l
तरीका 1/OTP आधारित e KYC ऑनलाइन नि शुल्क
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
होमपेज पर दाहिनी और स्थित Farmers Corner सेक्शन में जाएं l
e KYC विकल्प पर क्लिक करें
अपना 12/अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और Search पर क्लिक करें l
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और सबमिट करें l
प्रकिया सफल होने पर स्क्रीन पर e KYC is Successful Submitted लिखा हुआ आ जाएगा l
तरीका 2/Biometric e KYC ऑफलाइन
यदि आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो निकटतम CSC Common service centre पर जाएं l
वहां फिंगरप्रिंट Biometric वेरीफिकेशन के माध्यम से e KYC प्रक्रिया पूरी करवाएं l
पीएम किसान स्टेट्स और बेनीफोशियरी लिस्ट कैसे चेक करें l
यदि आप यह जांचना चाहते हैं कि आपकी किस्त का पैसा खाते में आया है या नहीं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें l
बेनिफिशयरी स्टेट्स Beneficiary status चेक करने की प्रक्रिया l
पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan. gov.in पर जाएं l
Farmers Corner में know your status विकल्प पर क्लिक करें l
अपना Registration Number और स्क्रीन पर दिया गया Coptcha कोड दर्ज करें l
Get Data पर क्लिक करें आपके सामने आपकी किस्तों का विवरण बैंक अकाउंट लिकिंग स्टेट्स और e KYC स्टेट्स प्रदर्शित हो जाएगा l
Hav अनुसार बेनिफिशियरी लिस्ट Beneficiary List देखने की प्रक्रिया l
पोर्टल के Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें l
अपने राज्य state जिला District उप जिला sub District ब्लॉक Block और गांव Village का चयन करें l
Get Report बटन पर क्लिक करें आपके गांव के उन सभी किसानों की सूची दिखाई देगी जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है l
पीएम किसान के लिए नया पंजीकरण New Farmer Registration कैसे करें l
यदि आप एक पात्र किसान है और अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं l तो आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l
Pmkisan.gov.in पर जाएं और New Farmer Registration पर क्लिक करें l
Rural Fermer Registration या Urban Farmer Registration में से सही विकल्प चुनें l
अपना आधार नंबर मोबाइल नंबर और राज्य का चयन करें l
मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें l
व्यक्तिगत जानकारी बैंक खाता विवरण और भूमि रिकॉर्ड खाता खसरा संख्या दर्ज करें l
आवश्यक दस्तावेज खतौनी की प्रति आधार कार्ड अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें l
आम समस्याएं और उनके समाधान हेल्पडेस्क और ग्रीवांस
पैसा नहीं रहा है तो क्या करें सबसे पहले अपना Konw your status चेक करें यदि e KYC Land seeding या Aadhaar Bank seeding में NO दिख रहा है l तो उस विशेष त्रुटि को सुधारे l
हेल्प लाइन नंबर किसी भी समस्या या जानकारी के लिए पीएम किसान टोल फ्री नंबर 155261/01124300606/पर संपर्क कर सकते हैं या pmkisan ict@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं,
निष्कर्ष
पीएम किसान योजना देश के करोड़ों किसान के लिए एक आर्थिक संबल बनी हुई है l
योजना का निरन्तर लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी e KYC और बैंक खाता सीडिंग समय पर पूरी रखें l
नियमति अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें l
इस योजना का लाभ जरूर उठाएं l ताजा दर्पण से जुड़े रहे l

ताज़ा दर्पण की मुख्य संपादक मुझे देश दुनिया की ताज़ा खबरों सरकारी योजनाओं और टेक ऑटो की सटीक जानकारी पाठकों तक पहुंचना पसंद है l